
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल महावीर के एक कमरे में चल रहे जुआ के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 8 लोगों को रंगे हाथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल ₹1,44,000 नगद बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रेड डाली। मौके पर मौजूद सभी आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया गया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जुआ खेलने के लिए कमरे की बुकिंग किसी अन्य व्यक्ति के नाम से कराई गई थी। इतना ही नहीं, होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी इस गतिविधि की जानकारी थी। मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उसे भी आरोपी बनाया गया है।
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी –
1. महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
2. हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
3. अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
4. छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
5. संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
6. अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
7. आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
8. विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन
