बिलासपुर। छतीसगढ के न्यायधानी में क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर पुजारी के घर से 1.30 करोड़ रुपए पार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो महिला सहित 6 लोगों ने इस पूरे वारदात को अंजाम दिया है। जमीन बेचकर पुजारी के दोस्त ने रकम घर में रखवाया था। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
कुछ माह पहले पुजारी के दोस्त ने किया जमीन बिक्री
दरअसल, पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ रहते हैं। कुछ माह पहले उनके दोस्त कृष्ण कुमार मिश्रा ने जमीन बिक्री किया था। जिसका रकम 1.30 करोड़ रुपए और कुछ कागजात उन्होंने अपने दोस्त पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी के घर पर रखवाया था। बताया जा रहा है कि, पुजारी तिवारी कहीं बाहर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे।
आखिर कैसे पता चला चोरों को पुजारी के घर में रखी है इतनी बड़ी रकम
आपको बता दें कि, खबर में सबसे बड़ी बात सामने आई है। आखिरकार चोरों को कैसे पता चला पुजारी के घर इतनी बड़ी रकम रखा हुआ हैं। और जानकारी कहां से मिली जिसके आधार पर अज्ञात चोरों ने पुजारी के घर रखे करोड़ों रुपए और जमीन का कागजात चोर उड़ा ले गए। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
बक्से का ताला तोड़कर 1 करोड़ 30 लाख और जमीन का कागजात लेकर हुआ फरार
इसी बीच कार में सवार 2 महिला सहित 6 लोग उनके घर पहुंचे और खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर घर की तलाशी लेने लगे। फिर बदमाशों ने बक्से का ताला तोड़कर 1.30 करोड़ रुपये और कुछ कागजात पार कर लिए। घटना के बाद संदिग्ध मौके से फरार हो गए। इधर घटना की शिकायत पुजारी ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने संदिग्ध वाहन के टुकड़े पाए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है।
पुलिस अधिकारी बनकर घटना को दिया अंजाम
सिरगिट्टी पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम की जानकारी किस व्यक्ति के पास थी। पुलिस के अधिकारी बनकर आरोपियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के पास CCTV फुटेज हैं। उस आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का काम किया जा रहा है।