Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अफसरों की पदोन्नति को मिली मंजूरी... जल्द जारी...

छत्तीसगढ़ के 18 पुलिस अफसरों की पदोन्नति को मिली मंजूरी… जल्द जारी होगा आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति को हरी झंडी मिल गई है। विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) ने 31 दिसंबर को बैठक में इन प्रमोशनों को मंजूरी दी। एक-दो दिनों में आदेश जारी होने की संभावना है।

डीआईजी से आईजी बनेगी नई टीम

दुर्ग और राजनांदगांव रेंज के प्रभारी आईजी रामगोपाल गर्ग और दीपक झा को पूर्णकालिक आईजी के रूप में प्रमोट किया गया है। 2007 बैच के अधिकारी अभिषेक शांडिल्य, जो हाल ही में सीबीआई डेपुटेशन से लौटे हैं, को भी आईजी रैंक में प्रमोशन मिलेगा।

सात आईपीएस को डीआईजी रैंक

2011 बैच के सात आईपीएस अधिकारी, जिनमें संतोष कुमार सिंह, इंदिरा कल्याण एलिसेला, गोवर्धन सिंह ठाकुर, तिलक राम कोशिमा, प्रशांत कुमार ठाकुर, अजातशत्रु बहादुर सिंह और लाल उमेद सिंह शामिल हैं, डीआईजी रैंक पर प्रमोट होंगे।

आठ अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड

2012 बैच के आठ आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने 12 साल की सेवा पूरी कर ली है, सलेक्शन ग्रेड में प्रमोट किए गए हैं। इनमें आशुतोष सिंह, विवेक शुक्ला, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणि, राजेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू शामिल हैं।

पांच नए एसएसपी बनेंगे

पदोन्नति के बाद छत्तीसगढ़ में पांच और एसएसपी जुड़ जाएंगे। 2012 बैच के अधिकारी, जो वर्तमान में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं, अब एसएसपी रैंक पर प्रमोट होंगे। इसमें महासमुंद के आशुतोष सिंह, जांजगीर के विवेक शुक्ला, जशपुर के शशि मोहन सिंह, बलौदा बाजार के विजय अग्रवाल और बेमेतरा के रामकृष्ण साहू शामिल हैं।

इन प्रमोशनों के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts