Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधदेह व्यापार से जुड़ी युवतियों ने युवक की आंखों में फेंका मिर्च...

देह व्यापार से जुड़ी युवतियों ने युवक की आंखों में फेंका मिर्च पाउडर…!!! पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में किया हमला…!!! वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल…

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 युवतियां विवाद में युवक पर मिर्ची पाउडर फेंकती दिखाई पड़ रही हैं।

आपसी विवाद से जुड़ा मामला

जानकारी के मुताबिक, यह हमला आपसी विवाद के चलते किया गया। हमले के दौरान युवक खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन युवतियां लगातार उस पर आक्रामक रहीं। इस घटना से आसपास मौजूद लोग भी चौंक गए।

देह व्यापार से जुड़ी हैं युवतियां !

सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाली युवतियों का देह व्यापार से जुड़ी हुई हैं। और जानकारी आ रही है कि इनका विवाद भी पैसों के लेनदेन को लेकर ही हुआ है। सूत्र बताते हैं कि वीडियो में दिखाई पड़ रही दो युवतियों में से एक ट्रांसजेंडर है। और दोनों लंबे समय से शहर में देहव्यापार कर रहे हैं। पुलिस इनपर कार्रवाई भी कर चुकी है। हालांकि, हालिया मामले में किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

पुलिस से शिकायत नहीं

युवतियों के देह व्यापार में संलिप्तता की बात इसलिए भी तेजी से उठ रही है। क्योंकि वाद विवाद की घटना के बाद दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं की। ऐसे में शंका जाहिर की जा रही है कि इसी व्यापार से जुड़ी लेनदेन में युवक युवतियों के बीच विवाद हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts