Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेमुख्यमंत्री विष्णु देव का जनदर्शन स्थगित: इन कारणों से इस सप्ताह नहीं...

मुख्यमंत्री विष्णु देव का जनदर्शन स्थगित: इन कारणों से इस सप्ताह नहीं हो पाएगा जनदर्शन…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज ओडिशा के दौरे पर हैं। सीएम आज सुबह ही हेलीकाप्टर से ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं। दोपहर बाद राजधानी लौट आएंगे।

आपको बता दें कि, प्रदेश में मुख्यमंत्री जनदर्शन की परंपरा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने शुरू की थी। डॉ. रमन के बाद मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल के कार्यकाल में पहले कोरोना की वजह से जनदर्शन नहीं हुआ। कोरोना का दौर समाप्त होने के बाद भी जनदर्शन नहीं हुआ। अब विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जनदर्शन की परंपरा फिर से शुरू की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts