Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेRaipur Assembly gherao : रायपुर में दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार, घसीटते हुए...

Raipur Assembly gherao : रायपुर में दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार, घसीटते हुए ले गई पुलिस, वीडियो वायरल…

Raipur Assembly gherao : रायपुर में दिव्यांगों के साथ दुर्व्यवहार, घसीटते हुए ले गई पुलिस, वीडियो वायरल...

Raipur Assembly gherao : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिव्यांगजनों के साथ पुलिस की कथित सख्ती का मामला सामने आया है। विधानसभा घेराव करने निकले दिव्यांगों को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोककर जबरन वाहन में बैठा दिया। इस दौरान कुछ दिव्यांगों को घसीटते हुए ले जाते पुलिसकर्मियों का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। (Raipur Assembly gherao)

यह भी पढ़ें :- Monsoon Session 2025 : विधानसभा में बड़ा दिन: वित्त, राजस्व और कृषि मंत्री पेश करेंगे संशोधन विधेयक

जानकारी के मुताबिक, दिव्यांग संघ पिछले 100 दिनों से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठा है। शुक्रवार को संघ के सदस्य विधानसभा का घेराव करने निकले थे, लेकिन धनेली-बिलासपुर रोड पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें जबरदस्ती पुलिस वाहन में बिठाकर धरना स्थल तूता ले जाया गया।

यह भी पढ़ें :- Press Club protest : लगातार हो रही एफआईआर से पत्रकारों में जमकर नाराजगी, प्रेस क्लब की मांग पर एसपी ने कहा, पत्रकार घबराएं नहीं, पूरी जांच और तथ्य के बिना नहीं होगी गिरफ्तारी…

Raipur Assembly gherao : जेके कॉलेज ऑफ़ इंस्टीट्यूट

दिव्यांग संघ की प्रमुख मांगों में दिव्यांग कोटे में फर्जी प्रमाणपत्र के ज़रिए नौकरी करने वालों की बर्खास्तगी, बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान, पेंशन ₹5000 प्रतिमाह करना, बीपीएल अनिवार्यता खत्म करना, अविवाहित दिव्यांग महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ में शामिल करना और 3% पदोन्नति आरक्षण को लेकर स्पष्ट परिपत्र जारी करना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :- Missing Paddy : धान खरीदी केंद्र में 54 लाख की गड़बड़ी, केंद्र प्रभारी व ऑपरेटर पर FIR…

इस घटना के बाद सरकार और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर बहस छेड़ दी है। फिलहाल दिव्यांगजन तूता में प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं और सरकार से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts