Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेरंगों में सराबोर रायपुर पुलिस, होली पर दिखा अफसरों का मस्ती भरा...

रंगों में सराबोर रायपुर पुलिस, होली पर दिखा अफसरों का मस्ती भरा अंदाज! मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, गाने पर जब SSP और कलेक्टर ने लगाया ठुमका! 48 घंटे की ड्यूटी के बाद पुलिसवालों ने परिवार वाले संग उड़ाया रंग… देखिए VIDEO..

होली के रंग में रंगे रायपुर के अफसर, पुलिस लाइन में जमकर हुआ जश्न/

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली के जश्न का अनोखा नज़ारा देखने को मिला, जब 48 घंटे की लगातार ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मी और अफसर रंग और संगीत में सराबोर नजर आए। पुलिस लाइन में आयोजित इस खास समारोह में कलेक्टर गौरव सिंह और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

DJ की धुनों पर अफसरों का धमाल

पुलिस लाइन में DJ की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां ‘मुन्नी बदनाम’, ‘होली के पारंपरिक गीतों’ और बॉलीवुड धुनों पर पुलिस अधिकारी जमकर थिरके। इस दौरान IG अमरेश मिश्रा भी शामिल हुए और अफसरों के साथ होली के रंग में रंगे नजर आए।

परिवारों ने भी मनाया होली एक- दूसरे पर लगाया रंग

जश्न में पुलिसकर्मियों के परिवारों ने भी हिस्सा लिया। बच्चों और महिलाओं ने गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंग लगाया। इस मौके पर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों की मेहनत को सराहते हुए उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर जश्न का समापन किया।

सुरक्षा के बीच भी जश्न का माहौल

होली के दौरान शहर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई, जिसके बाद उन्होंने पूरे जोश के साथ त्योहार का आनंद उठाया। रायपुर पुलिस की यह अनूठी होली प्रशासन और जनता के बीच सामंजस्य और सौहार्द का संदेश देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts