Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेरायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने परिवार ने साथ किया...

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने परिवार ने साथ किया मतदान… कहा: युवाओं की होगी जीत…

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश शर्मा ने अपने परिवार के साथ सुंदर नगर स्थित पंडित सुंदर लाल शर्मा स्कूल में मतदान किया। मतदान से पहले, आकाश शर्मा ने मंदिर में हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बातचीत में आकाश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को “निष्क्रिय उम्मीदवार” बताया। उन्होंने कहा कि इस बार रायपुर दक्षिण की जनता युवा को मौका देगी। उनकी पत्नी ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल आठ बार विधायक रहे हैं, लेकिन क्षेत्र में विकास का अभाव है। अब रायपुर दक्षिण की जनता बदलाव चाहती है और युवा नेतृत्व का समर्थन करेगी।

आकाश शर्मा के पिता ने बताया कि आकाश ने क्षेत्र में मेहनत से काम किया है और लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया है। उनका मानना है कि इस बार जनता आकाश शर्मा को जिताने का मन बना चुकी है। वहीं, आकाश की माता ने भी क्षेत्र के मतदाताओं से आकाश शर्मा को समर्थन देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts