Tuesday, February 17, 2026
Homeअपराधरायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, 2019 के मामले में कोतवाली...

रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर गिरफ्तार, 2019 के मामले में कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल.. जानिए क्या है पूरा मामला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी वर्ष 2019 में दर्ज एक गंभीर प्रकरण में कोर्ट द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

क्या है मामला
साल 2019 में कोतवाली थाना में रोहित तोमर के खिलाफ आईपीसी की धारा 327, 384 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए स्थायी वारंट जारी किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

तेलीबांधा केस में सुप्रीम कोर्ट की रोक
रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं। तेलीबांधा थाना में दर्ज एक मारपीट के मामले में रोहित की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक है। इसी आदेश के चलते वह हाल ही में कोर्ट पहुंचा था और तेलीबांधा पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।

कोतवाली केस में कार्रवाई संभव
हालांकि, कोतवाली थाने के प्रकरण में आरोपी फरार था और उस पर कोई रोक नहीं थी। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

भाई वीरेंद्र तोमर की भी हो चुकी है गिरफ्तारी
बीते साल रायपुर पुलिस ने रोहित के बड़े भाई वीरेंद्र तोमर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। उसे पुरानी बस्ती थाना लाकर जुलूस निकाला गया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।

पुलिस अलर्ट मोड में
इधर, करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत के मौदहापारा थाना पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने थाने के बाहर भारी बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts