Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेराकेश रंजन होंगे बिलासपुर के नए DRM, रेलवे बोर्ड ने जारी किया...

राकेश रंजन होंगे बिलासपुर के नए DRM, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश…

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। रेलवे बोर्ड ने राकेश रंजन को बिलासपुर का नया डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) नियुक्त किया है। वर्तमान में वे ईस्ट सेंट्रल रेलवे में पदस्थ हैं।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नए आदेश के तहत उमेश कुमार की बिलासपुर DRM के रूप में की गई पोस्टिंग को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले, राजमल खोईवाल के स्थान पर उमेश कुमार को DRM बनाया गया था, लेकिन पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना तबादला निरस्त करने की मांग की थी।

सूत्रों के मुताबिक, लालखदान रेल हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिसके तहत यह अहम निर्णय लिया गया। अब राकेश रंजन बिलासपुर रेल मंडल की कमान संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts