Sunday, March 29, 2026
Homeअन्य खबरेवार्ड 49 में राकेश वर्मा का विकास का वादा, जनसंपर्क अभियान में...

वार्ड 49 में राकेश वर्मा का विकास का वादा, जनसंपर्क अभियान में जनता से मांगा समर्थन…

बिलासपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 49 में प्रचार अभियान जोरों पर है। भाजपा प्रत्याशी राकेश वर्मा ने महामाया मंदिर से सूर्यवंशी मोहल्ला, गुड़ी पारा, अटल चौक और रामायण चौक तक भव्य पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों से संवाद कर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। जनता से मिल रहे समर्थन से उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया।

अब ट्रिपल इंजन सरकार, विकास को मिलेगी रफ्तार

राकेश वर्मा ने कहा कि बीते पांच वर्षों में सड़क, नाली, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निगम में कांग्रेस का महापौर होने के कारण विकास कार्यों में कई बाधाएं आईं। उन्होंने कहा, “अब भाजपा की डबल इंजन सरकार है और नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। महापौर भी भाजपा से होगा, जिससे वार्ड में ट्रिपल इंजन की ताकत से विकास कार्य तेजी से होंगे।

जनता के बीच बढ़ रहा भरोसा, घर-घर जाकर जनसंपर्क

चुनाव प्रचार के दौरान राकेश वर्मा और उनकी टीम घर-घर जाकर लोगों से मिल रही हैं और भाजपा की विकास योजनाओं को समझा रही है। उन्होंने कहा कि वार्ड में जलनिकासी, सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने भी उनकी बातों पर भरोसा जताते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में कई सकारात्मक बदलाव हुए हैं, लेकिन कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने की जरूरत है। इस पर वर्मा ने आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

युवाओं और महिलाओं को किया संबोधित

इस दौरान उन्होंने वार्ड की युवाओं और महिलाओं से भी संवाद किया और उन्हें बताया कि भाजपा सरकार रोजगार, शिक्षा और महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “युवा शक्ति और मातृशक्ति के सहयोग से ही एक सशक्त वार्ड का निर्माण संभव है। आने वाले दिनों में युवाओं के लिए रोजगार, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कदम उठाए जाएंगे।

चुनाव प्रचार में जोश, भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राकेश वर्मा के प्रचार अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था। कार्यकर्ता पूरे वार्ड में भाजपा की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

राकेश वर्मा ने जनता से अपील करते हुए कहा, “मेरा सपना है कि वार्ड 49 को एक मॉडल वार्ड बनाया जाए, जहां हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिले। भाजपा के प्रति जनता का विश्वास देखकर मैं आश्वस्त हूं कि इस बार वार्ड 49 में भाजपा की शानदार जीत होगी और विकास की नई कहानी लिखी जाएगी।

नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वार्ड 49 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो रही हैं। अब देखना होगा कि मतदाता इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts