
बिलासपुर। होलिका दहन की रात असामाजिक तत्वों द्वारा एक बुजुर्ग का रिक्शा जलाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित समारु सिंह मरावी (65) बहतराई भूकंप अटल आवास का निवासी है, जो रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पीड़ित की मदद के लिए पहल की। श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण, रामसेतु चौक सरकंडा के सदस्य श्री एम. संतोष द्वारा नए रिक्शे के लिए 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वहीं समिति के अन्य सदस्यों के सहयोग से अलग से 10,001 रुपये की राशि भी पीड़ित को दी गई।

समिति के सदस्यों ने कहा कि किसी जरूरतमंद की मदद करना सबसे बड़ा धर्म है और आगे भी ऐसे कार्यों में सहयोग किया जाता रहेगा। स्थानीय लोगों ने समिति के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
