Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतेज रफ्तार का तांडव: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 2...

तेज रफ्तार का तांडव: कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 2 घायल, कोर्ट की दीवार भी तोड़ी, देखें LIVE वीडियो…

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल/

हादसा CCTV में कैद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात 10:30 बजे तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रविकांत बंजारे (22) की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

घायलों की हालत गंभीर, जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

राहगीरों की मदद से घायलों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मृतक युवक कटघोरा का निवासी

रविकांत बंजारे कटघोरा के वार्ड-3 का निवासी था। वह अपने दोस्त के साथ काम निपटाकर घर लौट रहा था। कार चालक भी कटघोरा का ही निवासी बताया गया है।

कार ने कोर्ट की बाउंड्री वॉल को मारी टक्कर

टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कोर्ट की बाउंड्री वॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दीवार टूट गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts