Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधराइस मिलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दस्तावेजों की कमी पड़ी भारी, खाद्य विभाग...

राइस मिलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दस्तावेजों की कमी पड़ी भारी, खाद्य विभाग ने जब्त किया हजारों क्विंटल स्टॉक…

जांजगीर-चांपा: राइस मिलों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों क्विंटल धान-चावल जब्त/

जांजगीर- चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी के मामले पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर पामगढ़ क्षेत्र की दो राइस मिलों पर छापा मारा गया।

खाद्य विभाग की टीम ने राज एग्रो इंडस्ट्रीज, पामगढ़ पर जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज पेश न करने पर 1,296 क्विंटल धान जब्त कर लिया।

इसी तरह, केटी एंड संस इंडस्ट्रीज, पामगढ़ में खाद्य निगम के राज्य आवंटन के 15 दिन बाद भी चावल जमा न करने पर कार्रवाई की गई। यहां से विभाग ने 354 क्विंटल धान और 620 क्विंटल चावल जब्त किया है।

खाद्य विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts