Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेग्राम पंचायत गतौरा में बिजली और पानी की समस्या के समाधान के...

ग्राम पंचायत गतौरा में बिजली और पानी की समस्या के समाधान के लिए चक्काजाम… प्रशासन ने दिया लिखित आश्वासन…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत गतौरा के जनकपहरी और शंकर नगर वार्ड के निवासी पिछले चार महीनों से बिजली कटौती, कम वोल्टेज और पानी की भारी समस्या का सामना कर रहे थे। इसके बावजूद संबंधित विभागों को बार-बार सूचना देने पर भी कोई समाधान नहीं हुआ। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने वरिष्ठ युवा नेता करण मधुकर के नेतृत्व में चक्काजाम कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं।

मुख्य मांगों में गांव में दो अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की थी, साथ ही मंदिर परिसर में लगे क्षतिग्रस्त और झुके हुए ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त करने की बात रखी गई। ग्रामीणों का आरोप था कि इस ट्रांसफार्मर से लगातार जीव-जंतुओं की करंट लगने से मौत हो रही है।

प्रशासन के अधिकारियों द्वारा लिखित में कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद ही चक्काजाम समाप्त किया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इसे अपनी जीत बताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts