Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेधर्मांतरण के आरोप पर बवाल: जमकर मचाया हंगामा, कहा वीडियो दिखाकर करा...

धर्मांतरण के आरोप पर बवाल: जमकर मचाया हंगामा, कहा वीडियो दिखाकर करा रहे धर्म परिवर्तन…

बिलासपुर। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एनम चर्च के एक कार्यक्रम में धर्मांतरण के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीन पर वीडियो दिखाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस विरोध के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

 

सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करने लगे। इसी दौरान पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

हिंदू संगठन के राम सिंह का कहना है कि एनम चर्च द्वारा गुप्त तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी।वहीं विवाद बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्यक्रम स्थल से टेंट और डोम हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद हिंदू संगठन ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की।

कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि, ग्राम रमतला में एक विशेष समुदाय के द्वारा सभा का आयोजन कराया जा रहा था। जिनकी सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समुदाय से कार्यक्रम की अनुमति का दस्तावेज पेश करना को कहा गया। लेकिन समुदाय के द्वारा किसी भी प्रकार से दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिसके संबंध में उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू संगठन और पुलिस के बीच ऐसी कोई झड़प नहीं हुई है। उनका कहना कि धर्मांतरण नहीं हो रहा था। बल्कि एक विशेष समुदाय सभा का आयोजन किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts