Saturday, March 28, 2026
Homeअन्य खबरेसरकार की नई सूची पर बवाल, अमित यादव बोले – यह केवल...

सरकार की नई सूची पर बवाल, अमित यादव बोले – यह केवल यादव समाज ही नहीं, पूरे ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाल ही में घोषित 34 निगम, मंडल, बोर्ड, आयोग और परिषदों में नियुक्त 36 नेताओं की सूची पर कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अमित यादव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने सरकार पर यादव समाज की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी बड़ी सूची में एक भी यादव समाज के व्यक्ति को स्थान न मिलना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि ओबीसी समाज के प्रति सरकार की उदासीनता को भी दर्शाता है

अमित यादव ने कहा, यादव समाज छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है, इसके बावजूद सरकार द्वारा उसे प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। यह केवल यादव समाज ही नहीं, बल्कि पूरे पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में यादव समाज को उचित भागीदारी देने के लिए गंभीर नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी को पिछड़ा वर्ग और यादव समाज के हितों की सच्ची संरक्षक बताते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों को समान रूप से प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। आगामी चुनावों में हम कांग्रेस के साथ मिलकर यादव समाज और अन्य ओबीसी वर्गों के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

अमित यादव ने कहा कि यह समय एकजुट होकर अपनी पहचान और हक के लिए खड़े होने का है। उन्होंने यादव समाज से अपील की है। कि वे इस अनदेखी को समझें और उस राजनीतिक दल का साथ दें जो वास्तव में समाज के मान-सम्मान और अधिकार की रक्षा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts