Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधसरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बहतराई तालाब किनारे चला रहा था नशे...

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बहतराई तालाब किनारे चला रहा था नशे का धंधा, प्रतिबंधित इंजेक्शन और टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर। नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने बहतराई स्थित नाग-नागिन तालाब के पास दबिश दी। पुलिस कार्रवाई के दौरान एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और टेबलेट बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, दिनांक 01 सितंबर को जब टीम ने रेड की तो दो युवक भागने लगे। पीछा करने पर एक आरोपी राजेन्द्र साहू (उम्र 22 वर्ष, निवासी बहतराई) पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम और पहचान बताई। वहीं, उसका साथी रितेश उर्फ लूटू पाण्डेय मौके से भागने में सफल रहा। उसकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

तलाशी के दौरान राजेन्द्र साहू के पास से सफेद और काले रंग के दो कैरी बैग मिले। इनमें 25 नग Avil Injection, 100 नग Rexogesic Injection तथा 130 नग Nitrazepam Tablets बरामद हुईं। जब्त दवाओं की कुल कीमत लगभग 6,506 रुपये आंकी गई है। आरोपी को मौके पर ही विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल लोगों को नशे का आदी बना देता है। शुरुआत में यह शरीर को कमजोर करता है, धीरे-धीरे सांस लेने में दिक्कत और याददाश्त पर असर डालता है। लंबे समय तक इसके सेवन से व्यक्ति सामान्य जीवन जीने में सक्षम नहीं रह जाता।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी की अगुवाई में की गई। पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts