Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधसरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू की नोक पर लूट करने वाले...

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू की नोक पर लूट करने वाले गिरफ्तार, गुपचुप खाने गया युवक बना लूट का शिकार, स्कूटी, मोबाइल और सोने की लॉकेट बरामद…

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में लूटपाट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का सामान बरामद कर लिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पहली घटना 1 अप्रैल 2025 की रात करीब 8-9 बजे की है। प्रार्थी मुकुल यादव यादव मोहल्ला टिकरापारा निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुपचुप खाने रामसेतू पुल के पास गया था। पेशाब करने के लिए पुल के नीचे गया तो वहां तीन लड़कों ने चाकू दिखाकर धमकाया और जेब में रखे 1000 रुपये तथा गले की सोने की लॉकेट लूट ली। जिसके बाद प्रार्थी ने अपने भांजे आशु यादव को घटना की जानकारी दी, जिसने कुछ संदिग्धों की तस्वीरें भेजीं। तस्वीरों की पहचान करने पर तीनों आरोपियों का नाम सुमित जायसवाल, देवेन्द्र जाधव एवं सुमित सिंह सामने आया।

दूसरी घटना 2 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे की है। डबरीपारा सरकंडा निवासी श्रीकुमार मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक्टिवा स्कूटी (सीजी 10 ईएम 1204) से शहर में घूमने निकला था। रामसेतू पुल के पास स्कूटी खड़ी कर फ्रेश होने गया, जब वह वापस आया तो दो-तीन लड़के खड़े थे, जिन्होंने मोबाइल मांगा और लेकर भाग गए। इसके बाद अन्य दो लड़कों ने जान से मारने की धमकी देकर स्कूटी की चाबी छीन ली और स्कूटी लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार और सीएसपी (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। आरोपियों की तलाश के लिए टीम रवाना की गई और हुलिए एवं नाम के आधार पर संदेही सुमित जायसवाल उर्फ भोला, देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी एवं सुमित सिंह को अरपा पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल, स्कूटी, सोने की लॉकेट समेत कुल 50,000 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी नाम :

1. सुमित जायसवाल उर्फ भोला उर्फ भोलू (34 वर्ष) – निवासी अंकित विद्या मंदिर के पास, जबड़ापारा, सरकंडा।

2. देवेन्द्र जाधव उर्फ रॉकी उर्फ बिट्टू (24 वर्ष) – निवासी मिश्रा मोहल्ला, जबड़ापारा, सरकंडा।

3. सुमित सिंह (19 वर्ष) – निवासी जबड़ापारा, सरकंडा।

4. विधि से संघर्षरत 02 नाबालिग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts