Sunday, February 15, 2026
Homeअपराधस्कूल कर्मचारी की संदिग्ध मौत! सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश,...

स्कूल कर्मचारी की संदिग्ध मौत! सड़क किनारे मिली खून से लथपथ लाश, इलाके में हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। मृतक की पहचान एलसीआईटी पब्लिक स्कूल बोदरी में कार्यरत प्रहलाद कुमार के रूप में हुई है। प्रहलाद मूल रूप से सोन लोहरसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मिली जानकारी के अनुसार, शव शराब दुकान से महज़ 50 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे पड़ा मिला था। मृतक के गले में स्कूल का आईकार्ड लगा हुआ था, जिससे उसे तुरंत पहचान लिया गया। पास में उसकी मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है, जिससे प्रतीत होता है कि वह रविवार देर रात कहीं से लौट रहा था।

शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के गहरे घाव मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या किस वजह से और किसने की? यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इसे आपराधिक वारदात मानकर जांच में जुट गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम भी बुलाकर आसपास से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने प्रहलाद के मोबाइल और कॉल डिटेल खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, आसपास स्थित दुकानों और घरों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने प्रहलाद की हत्या करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस जघन्य वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग देर रात बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं।

पुलिस ने कहा है कि जांच के हर एंगल पर काम किया जा रहा है और जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। मामले में पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts