Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेहाईवे पर जलती स्कॉर्पियो! कुछ ही मिनटों में गाड़ी बनी राख, देखें...

हाईवे पर जलती स्कॉर्पियो! कुछ ही मिनटों में गाड़ी बनी राख, देखें वीडियो…

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शुक्रवार देर शाम- रात एक बड़ा हादसा सामने आया। नेशनल हाईवे-30 पर मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

स्थानीय लोगों ने जब गाड़ी से उठता धुआं और आग की लपटें देखीं तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय वाहन के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, गाड़ी पर नंबर प्लेट न होने के कारण अब तक वाहन मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो हाईवे किनारे कुछ देर से खड़ी थी। अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ कर ही नहीं पाए।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

सूचना मिलते ही कोण्डागांव सिटी कोतवाली थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह खाक हो चुका था।

 

घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और स्कॉर्पियो मालिक की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। किसी का मानना है कि वाहन जानबूझकर यहां छोड़ दिया गया था, तो कुछ का कहना है कि यह पूरी तरह तकनीकी खराबी का मामला हो सकता है। अब पुलिस की जांच से ही सच्चाई सामने आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts