Wednesday, June 18, 2025
Homeअन्य खबरेमुख्यालय में लगी आग को दबाने की कोशिश करता रहा एसईसीएल प्रबंधक...जाने...

मुख्यालय में लगी आग को दबाने की कोशिश करता रहा एसईसीएल प्रबंधक…जाने क्या है पूरा मामला…

बिलासपुर। एसईसीएल के मुख्यालय में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में आग लगने से वहां रखे फर्नीचर सहित पुराने दस्तावेज सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

SECL प्रबंधन का दावा है कि स्टोर रूम नहीं, बल्कि पुराने खंडहरनुमा गोदाम में आग लगी थी। जहां पुराना यूजलेस सामान रखा हुआ था। इस घटना से एसईसीएल मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि रात में करीब 10 बजे के आस पास डायल 112 को जानकारी मिली कि एसईसीएल मुख्यालय में आग लग गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची। तब तक वहां भीषण आग फैल चुकी थी और चारों तरफ लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था।

इस दौरान एसईसीएल के सुरक्षा बलों ने गेट को बंद कर दिया था। और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने नगर सेना की दमकल की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे तक पुलिस और दमकलकर्मियों के साथ ही एसईसीएल की सुरक्षा में तैनात जवान आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।

देर रात तक फायर बिग्रेड से आग बुझाने की कोशिश चलती रही। देखते ही देखते एसईसीएल के साथ ही नगर सेना की तीन दमकलें मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में सफल हुए।

आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। रात में परिसर में सुरक्षा बल मौजूद था। उन्हें अचानक स्टोर रूम में आग की लपटें दिखीं। तब उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एसईसीएल की दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। आग नहीं संभली।तब डायल 112 को सूचना दी गई।

जिस समय आग लगी। तब जवान ड्यूटी पर थे। इसके बावजूद उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं हुई। इसके चलते परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। एसईसीएल के मुख्यालय में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। मुख्यालय परिसर के स्टोर रूम में आग लगने से वहां रखे फर्नीचर सहित पुराने दस्तावेज सामान जलकर खाक हो गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। SECL प्रबंधन का दावा है कि स्टोर रूम नहीं, बल्कि पुराने खंडहरनुमा गोदाम में आग लगी थी। जहां पुराना यूजलेस सामान रखा हुआ था। इस घटना से एसईसीएल मुख्यालय की सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रात में करीब 10 बजे के आस पास डायल 112 को जानकारी मिली कि एसईसीएल मुख्यालय में आग लग गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची। तब तक वहां भीषण आग फैल चुकी थी और चारों तरफ लपटें और धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा था। इस दौरान एसईसीएल के सुरक्षा बलों ने गेट को बंद कर दिया था। और किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था। पुलिसकर्मियों ने नगर सेना की दमकल की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। करीब 3 घंटे तक पुलिस और दमकलकर्मियों के साथ ही एसईसीएल की सुरक्षा में तैनात जवान आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे। देर रात तक फायर बिग्रेड से आग बुझाने की कोशिश चलती रही। देखते ही देखते एसईसीएल के साथ ही नगर सेना की तीन दमकलें मौके पर पहुंच गई। इसके बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देर रात तक दमकलकर्मी आग बुझाने में सफल हुए। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। रात में परिसर में सुरक्षा बल मौजूद था। उन्हें अचानक स्टोर रूम में आग की लपटें दिखीं। तब उन्होंने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एसईसीएल की दमकल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। आग नहीं संभली।तब डायल 112 को सूचना दी गई। जिस समय आग लगी। तब जवान ड्यूटी पर थे। इसके बावजूद उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं हुई। इसके चलते परिसर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।