Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधचिंगराजपारा के नाले में मिली अज्ञात लाश से फैली सनसनी, पुलिस जांच...

चिंगराजपारा के नाले में मिली अज्ञात लाश से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा मुक्ति धाम के सामने एक नाले से अज्ञात शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला गया।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी हुई  है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है, और लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि शव नाले में कैसे पहुंचा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts