Wednesday, February 18, 2026
Homeअपराधबिलासपुर में सनसनीखेज मामला: इन्दिरा सेतु पुल के नीचे मिला जला हुआ...

बिलासपुर में सनसनीखेज मामला: इन्दिरा सेतु पुल के नीचे मिला जला हुआ शव, आखिर किसकी लाश? शव की हालत देख दंग रह गए लोग, जांच में जुटी पुलिस..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अरपा नदी के इंदिरा सेतु (अरपा पुल) के नीचे एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह जल चुका और सड़-गल चुका है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर पहचान मिटाने के इरादे से उसे आग के हवाले किया गया होगा।

मामले में अब सरकंडा थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। दोनों थाना टीमें मौके पर मौजूद हैं और शव की पहचान करने में जुटी हैं। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाकर घटना की तह तक पहुंचा जा सके।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, साथ ही शहर में दर्ज लापता व्यक्तियों की सूची के आधार पर शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और हत्या की पुष्टि हो पाएगी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले को सुलझाने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts