Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधसेक्स रैकेट का भंडाफोड़: कमरे से 5 युवतियां-3 युवक पकड़े, सिविल लाइन...

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: कमरे से 5 युवतियां-3 युवक पकड़े, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी कर दबोचा, मोहल्लेवासियों ने की थी शिकायत…!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान पर छापेमारी की। पुलिस रेड के दौरान कमरे से 5 युवतियां और 3 युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई। इस मामले में मकान मालकिन की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

कहां और कैसे हुआ खुलासा

यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली मकान मालकिन सुरती पटेल के घर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। बस्ती के लोगों का आरोप है कि मकान में अक्सर बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों को शक हो रहा था।

विरोध पर धमकी और गाली-गलौज

स्थानीय लोगों ने कई बार इन गतिविधियों का विरोध किया, लेकिन आरोप है कि मकान मालकिन सुरती पटेल विरोध करने वालों से गाली-गलौज करती और धमकी देती थी। वह यह कहकर लोगों को डराती थी कि मकान उसका है और वह उसमें जो चाहे कर सकती है। इस व्यवहार से मोहल्ले के लोग लंबे समय से परेशान थे, खासकर बच्चों और महिलाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा था।

शिकायत के बाद पुलिस की रेड

लगातार बढ़ रही परेशानी के बाद मोहल्लेवालों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने शनिवार को टीम बनाकर मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मकान में मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

कौन-कौन हुए गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार निवासी राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और 4 युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई।

इलाके में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड नंबर-36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद अजय गोड ने कहा कि इलाके में लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण सामाजिक माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

पुलिस का बयान

एएसपी कोरबा लखन पटले ने बताया कि मोहल्लेवालों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। पूछताछ और दस्तावेजी कार्रवाई के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में अगर अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts