Sunday, March 29, 2026
Homeअपराधदेह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का...

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने फरार महिला समेत 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के आकाशवाणी चौक के पास चल रहे अनैतिक देह व्यापार के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाशवाणी चौक के पास एक मकान में युवक-युवतियों से अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद महिला थाना अंबिकापुर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। विवेचना में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला का पति सुनील कुमार भी इस अवैध धंधे में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। महिला ग्राहकों की तलाश करती थी, जबकि उसका सहयोगी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को लाने-ले जाने का काम करता था।

पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। इसके बाद 13 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए सुनील कुमार (40 वर्ष), निवासी मयापुर, जिला सरगुजा, हेमंत दास (33 वर्ष), निवासी तेलसखरिया, थाना दरिमा और एक अन्य महिला को अंबिकापुर के एक मकान से हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts