Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेजशपुर में धर्मांतरण के विरुद्ध शंखनाद– चर्च के सामने होगी बागेश्वर बाबा...

जशपुर में धर्मांतरण के विरुद्ध शंखनाद– चर्च के सामने होगी बागेश्वर बाबा की कथा…

बिलासपुर। बिलासपुर में प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि यह भूमि अद्भुत है और प्रभु श्रीराम का ननिहाल होने के कारण यहां आकर उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि, वे निकट भविष्य में छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे। इसके अलावा 7 नवम्बर से दिल्ली से वृंदावन तक एक विशेष पदयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा और केंद्रीय गृहमंत्री को साधुवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि, नक्सलियों को हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और भारत की परंपराओं के साथ कदम मिलाएं, ताकि देश को अखंड और शक्तिशाली बनाया जा सके।

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने ये भी कहा कि, भारत में सबसे अधिक धर्मांतरण का खतरा बस्तर और जशपुर जैसे क्षेत्रों में है। इसीलिए वे जल्द ही जशपुर में कथा का आयोजन करेंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कथा स्थल एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च के ठीक सामने होगा, जो प्रतीकात्मक रूप से एक मजबूत संदेश देगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जोर देकर कहा कि “भारत एक हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा,” और इसके लिए संत समाज ने एक स्पष्ट योजना तैयार कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि अब संतों का कमण्डल बागेश्वर धाम से उठ चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts