Wednesday, February 11, 2026
Homeअजब गजबचौंकाने वाला मामला : जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था...

चौंकाने वाला मामला : जिसे परिवार ने मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार, वो युवक जिंदा लौट आया! अब बड़ा सवाल, मरा कौन?

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जिस युवक का परिवार तीन दिन पहले अंतिम संस्कार कर चुका था, वही युवक अचानक घर लौट आया। परिजनों की आंखें अविश्वास में फटी की फटी रह गईं।

दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। चंद्रपुर निवासी परषोत्तम बीते कुछ दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच 1 नवंबर को देवपुरी-मानपुर सीमा के पास स्थित एक कुएं में एक अज्ञात युवक का शव मिला। कपड़े और हुलिए के आधार पर परिजन ने उस शव की पहचान परषोत्तम के रूप में की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

लेकिन तीन दिन बाद यानी 4 नवंबर को परषोत्तम अचानक जिंदा घर लौट आया। उसे देख परिवार के होश उड़ गए। बाद में उसने बताया कि वह अंबिकापुर में अपने रिश्तेदार के यहां रुका हुआ था।

अब पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है — आखिर जिस युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया, वह शव किसका था? पुलिस ने शव की वास्तविक पहचान जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts