Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधसीपत TI ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा अवैध शराब, चुनाव से पहले...

सीपत TI ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा अवैध शराब, चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, इतनी कच्ची शराब का जखीरा जब्त, 8 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सीपत थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार किया है। ग्राम धौराकोना स्थित उडांगी जंगल के लीलागर नदी किनारे पुलिस ने छापेमारी कर 1575 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की। इस कार्रवाई में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी और जप्ती:

इस रेड कार्रवाई में 08 मामलों में 08 आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से कुल 1575 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,72,500 आंकी गई है। इसके अलावा 08 क्विंटल लहान को लीलागर नदी में नष्ट कर दिया गया।

गुप्त रूप से पहुंची पुलिस टीम

इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए सीपत पुलिस टीम ने एनटीपीसी के कर्मचारी और मजदूर का रूप धारण किया। पुलिसकर्मी गांव की महिलाओं की तरह भी वेश बदलकर पहुंचे, जिससे शराब माफियाओं को कोई भनक नहीं लगी। जैसे ही पुलिस को पुख्ता सबूत मिले, तुरंत जंगल में छापेमारी कर सभी आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. शिवकुमार धनवार (20) – 195 लीटर

2. साधराम यादव (19) – 210 लीटर

3. कोंदा कुमार धनवार (35) – 210 लीटर

4. धनीराम धनुहार (35) – 150 लीटर

5. संजू धनवार (20) – 210 लीटर

6. अंजोर कुमार धनवार (19) – 195 लीटर

7. राम लल्ला यादव (19) – 180 लीटर

8. अवध राम यादव (22) – 225 लीटर

सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 34(1)(च) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

चुनाव में खपाने की थी तैयारी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह अवैध शराब जांजगीर और कोरबा जिलों में खपाने की योजना थी। आगामी चुनाव के दौरान बड़ी मात्रा में शराब बेचने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन सीपत पुलिस की इस कार्रवाई से आरोपियों के मंसूबों पर पानी फिर गया।

साल 2025 में अब तक 27 मामले दर्ज

थाना सीपत पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक 27 मामलों में 27 आरोपियों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान कुल 2294 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹6,16,300) जप्त की गई है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह बक्साल, कमल फूल साहू, सहेत्तर कुर्रे, भारत सिंह मरकाम, प्र.आर. जयपाल सिंह बंजारे, कौशल प्रसाद वस्त्रकार समेत महिला पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

सीपत पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, जिससे अवैध शराब माफियाओं पर लगाम कसी जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts