Wednesday, February 11, 2026
Homeअन्य खबरेछोटी सी लापरवाही, बड़ा हादसा: मोमबत्ती से सिलेंडर ब्लास्ट, टहलने गए, लौटे...

छोटी सी लापरवाही, बड़ा हादसा: मोमबत्ती से सिलेंडर ब्लास्ट, टहलने गए, लौटे तो उजड़ चुका था घर..!

**अंबिकापुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: मोमबत्ती से लगी आग ने मचाई तबाही**

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के एक घर में देर रात जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। यह हादसा गैस सिलेंडर ब्लास्ट के कारण हुआ, जिसकी वजह घर मालिक की एक छोटी सी लापरवाही बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जोड़ा पिपल महाराज गली स्थित इस घर में रहने वाले नंदलाल रात को मोमबत्ती जलाकर बाहर टहलने चले गए था। इसी बीच मोमबत्ती से आग बोरे में लग गई और धीरे-धीरे यह आग सिलेंडर तक जा पहुंची। देखते ही देखते सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा घर तहस-नहस हो गया।

गनीमत रही कि जिस समय ये हादसा हुआ तब घर में कोई भी नहीं था, जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घर मालिक से पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts