Friday, April 3, 2026
Homeअन्य खबरेSP ट्रेनिंग: रायपुर समेत चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग में, कई अफसरों...

SP ट्रेनिंग: रायपुर समेत चार जिलों के एसपी ट्रेनिंग में, कई अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल करते हुए चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। यह प्रशिक्षण 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगा, जिसके चलते संबंधित जिलों में अस्थायी रूप से नए अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार जांजगीर-चांपा के एसपी विजय पांडेय, कोंडागांव के एसपी पंकज चंद्रा, गरियाबंद के एसपी वेदव्रत सिरमौर और रायपुर ग्रामीण की एसपी श्वेता सिंहा को ट्रेनिंग के लिए नामित किया गया है।

इन अधिकारियों की अनुपस्थिति में जांजगीर-चांपा जिले की कमान विमल कुमार बैस को सौंपी गई है। वहीं, कोंडागांव का अतिरिक्त प्रभार दुर्ग एसटीएम बघेरा में पदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल को दिया गया है। गरियाबंद जिले की जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय में एसआईए के एसपी नीरज चंद्राकर को सौंपी गई है, जबकि रायपुर ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार महासमुंद 20वीं वाहिनी छसबल में पदस्थ मनीषा ठाकुर को दिया गया है।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान ये सभी अधिकारी अपनी-अपनी नई जिम्मेदारियों के साथ जिलों की कानून-व्यवस्था संभालेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts