Saturday, March 28, 2026
HomeअपराधBREAKING: बिलासपुर में रफ्तार का कहर: कार–हाइवा की भीषण टक्कर, कार के...

BREAKING: बिलासपुर में रफ्तार का कहर: कार–हाइवा की भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, युवक-युवती गंभीर घायल…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास तेज रफ्तार कार और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर मलबा बिखर गया।

हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें एक युवक और एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे एक युवती कार के अंदर ही फंस गई। स्थानीय लोगों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल कार का नंबर CG 12 – AU 0995 है। कार सवार सभी लोग कोरबा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने हाइवा चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts