Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधन्यायधानी में दिनदहाड़े फिर से हुई चाकूबाजी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल...

न्यायधानी में दिनदहाड़े फिर से हुई चाकूबाजी, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल…

बिलासपुर। जिले में गुंडे बदमाशों का हौसला बुलंद हैं, आए दिन मारपीट चाकू बाजी मामले देखने को मिल रहा है। एक बार फिर बीच सड़क में खुले आम युवक पर चाकू बाजी हुई और युवक लहूलुहान होकर घायल हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस तरह की घटना शहर में लगातार बढ़ती जा रही है। घटना के बाद पुलिसिया कार्रवाई और कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। बता दें कि, चाकू बाजी की जो घटना सामने आई वह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू रोड की है।

जिसमें 3 युवकों ने गोड़पारा रिवर व्यू रोड के पास एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए, जानकारी के अनुसार युवक की पहचान राहुल यादव पिता संतोष यादव के रूप में हुई है। वही आरोपी युवको की पहचान गौरव चौहान, शंकर और मोनू के रूप में की गई है, फ़िलहाल पीड़ित युवक को ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया है, वही घायल युवक की बहन राधा यादव ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts