
Street birthday celebration : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा- बाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के सुन्दरावन गांव में जन्मदिन की पार्टी ने कानून की दहलीज लांघ दी। सड़क को पार्टी स्थल बना लिया गया, जहां एक युवा ने अपने दोस्तों के साथ खुलेआम कानून की अनदेखी करते हुए तलवार से केक काटा। (Street birthday celebration)
यही नहीं, सड़क पर ही टेबल पर 6 केक सजाए गए थे और आतिशबाज़ी कर माहौल को और भी हंगामेदार बना दिया गया।
यह भी पढ़ें :- national highway 45 : तीन दिन की बारिश ने खोल दी NH-45 की पोल: घटिया निर्माण से धंसी सड़क, ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप

इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिधपुरी थाना प्रभारी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच के बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से तलवार भी जब्त कर ली गई। (Street birthday celebration)

एडिशनल एसपी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि “सार्वजनिक स्थानों पर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
” उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे शांति व्यवस्था में सहयोग करें और ऐसे कार्यों से परहेज़ करें जो समाज में अव्यवस्था फैलाएं।
