Thursday, February 12, 2026
Homeअन्य खबरेपुलिस अधीक्षक ने कोटा और मस्तूरी थाना प्रभारी को हटाया... नए अधिकारियों...

पुलिस अधीक्षक ने कोटा और मस्तूरी थाना प्रभारी को हटाया… नए अधिकारियों की नियुक्ति…

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजनेश सिंह ने कार्रवाई करते हुए कोटा और मस्तूरी थाना क्षेत्रों के प्रभारी अधिकारियों को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। आदेश के अनुसार, कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू और मस्तूरी थाना प्रभारी अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

इस निर्णय का कारण इन थाना क्षेत्रों में लगातार शिकायतें मिलना और अपेक्षित सुधार न दिखाना बताया गया है। एसपी ने कोटा थाने की नई जिम्मेदारी प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को सौंपी है, जबकि मस्तूरी थाना की कमान सईद अख्तर को दी गई है।

इसके अतिरिक्त, एएसआई जीवन साहू और ममता साहू का स्थानांतरण सिविल लाइन में किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts