
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडिकल शिक्षा तंत्र में अहम प्रशासनिक बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने बिलासपुर सहित प्रदेश के 5 जिलों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित मेडिकल कॉलेजों की कमान अब वरिष्ठ और अनुभवी चिकित्सकों को सौंपी गई है। शासन का मानना है कि इस कदम से मेडिकल कॉलेजों की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, साथ ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी सुधार आएगा।

सरकार ने इस फेरबदल को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया है। नए डीन से उम्मीद जताई जा रही है कि वे शिक्षण, प्रबंधन और अस्पताल सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब प्रदेश में मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नीचे देखें सूची –

