Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधचोरी के शक में भीड़ बनी जल्लाद — युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

चोरी के शक में भीड़ बनी जल्लाद — युवक की पीट-पीटकर हत्या, श्मशान घाट के पास मिली लाश…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीड़ ने शक के आधार पर एक युवक की जान ले ली। ग्रामीणों ने केबल तार चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव श्मशान घाट के पास से बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्मशान घाट के पास पड़ा मिला शव

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव की है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक युवक की लाश श्मशान घाट के पास देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने शव की पहचान मोहबा गांव निवासी कौशल सहिस के रूप में की।

केबल चोरी के शक में ली गई जान

पुलिस जांच में सामने आया है कि पतेरापाली गांव में बीते कुछ दिनों से लगातार केबल तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसी दौरान शनिवार को कुछ ग्रामीणों ने कौशल सहिस को रेलवे ट्रैक के पास केबल जलाकर तांबा निकालते हुए देख लिया।

रस्सी से बांधकर की गई पिटाई

ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर रस्सी से बांधा और गांव ले आए। वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। अगले दिन सुबह उसका शव गांव के बाहर श्मशान घाट के पास पड़ा मिला।

फॉरेंसिक जांच में अंदरूनी चोट का संकेत

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में अंदरूनी चोटों से मौत की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर भीड़ हिंसा की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts