Thursday, February 12, 2026
Homeअपराधप्राइवेट हॉस्टल में रह रही UPSC छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच...

प्राइवेट हॉस्टल में रह रही UPSC छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रही यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश बंद कमरे में मिली, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतका कोरिया जिले की रहने वाली थी और बिलासपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब बताई जा रही थी। हालांकि, उसकी मौत की असली वजह क्या है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। छात्रा की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

फिलहाल, पुलिस छात्रा के परिजनों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य विद्यार्थियों से पूछताछ कर रही है। मामले में कोई संदिग्ध पहलू है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts