Saturday, March 28, 2026
Homeअपराधतलवार से केक, पटाखों की गूंज... बीच सड़क पर युवकों का बर्थडे...

तलवार से केक, पटाखों की गूंज… बीच सड़क पर युवकों का बर्थडे सेलिब्रेशन, उड़ाई कानून की धज्जियां, वीडियो वायरल…

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में एक बार फिर नवयुवकों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए बीच सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाया। रतनपुर बाईपास रोड पर देर रात कुछ युवकों ने गाड़ी रोककर सड़क पर ही केक काटा और जमकर पटाखे फोड़े। इतना ही नहीं, वायरल हुए वीडियो में युवक तलवार से केक काटते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो सामने आने के बाद से शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क पर अपनी गाड़ी खड़ी कर माहौल को पूरी तरह पार्टी स्पॉट में बदल देते हैं। तेज आवाज में पटाखे फोड़ते हैं और केक काटते समय तलवार का इस्तेमाल कर अपनी बहादुरी दिखाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक परेशान होते रहे। सड़क पर अचानक ऐसे हुड़दंग के कारण हादसे की आशंका भी बनी रही।

लोगों का कहना है कि इस तरह का खुलेआम जश्न पुलिस की मौजूदगी पर सवाल खड़ा करता है। शहर में लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें युवा रात के समय नियम-कायदों को तोड़ते नजर आते हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर पुलिस गश्त के बावजूद युवक इस तरह खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देने में कैसे सफल हो रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। युवकों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि शहर के युवा आखिर किस दिशा में बढ़ रहे हैं और कानून का खौफ उनके बीच क्यों खत्म होता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts