Wednesday, June 18, 2025
Homeअन्य खबरेIndigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी से मचा...

Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी से मचा हड़कंप, पूर्व मुख्यमंत्री, विधायक और महापौर समेत VIP यात्री 40 मिनट तक फंसे रहे प्लेन में…

Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी से मचा हड़कंप, पूर्व मुख्यमंत्री,

Indigo Flight Gate Lock : रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का दरवाजा तकनीकी खराबी के चलते लॉक हो गया। यह फ्लाइट दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर लैंड की थी, लेकिन उतरने के लिए जैसे ही यात्री गेट की ओर बढ़े, तो वह नहीं खुला। यह स्थिति करीब 40 मिनट तक बनी रही, जिससे फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में बेचैनी और तनाव का माहौल बन गया। (Indigo Flight Gate Lock)

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुरुद विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी सफर कर रहे थे। इन सभी प्रमुख हस्तियों के साथ अन्य आम यात्री भी विमान में फंसे रहे। गेट लॉक होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर इंडिगो की टेक्निकल टीम को अलर्ट किया गया। तत्काल इंजीनियरिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा और विमान के गेट को मैन्युअल सिस्टम के माध्यम से खोलने की कोशिश शुरू हुई। (Indigo Flight Gate Lock)

यह भी पढ़ें :- convoy chaos : बड़ा सड़क हादसा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 घायल…

Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट

करीब 40 मिनट तक मशक्कत के बाद आखिरकार तकनीकी टीम ने विमान का गेट खोल दिया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके। इस दौरान न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी प्रकार की अफरातफरी की सूचना सामने आई, लेकिन लंबे समय तक बंद गेट के कारण यात्रियों में घबराहट जरूर देखी गई। (Indigo Flight Gate Lock)

यह भी पढ़ें :- Contaminated bottled water : नाश्ते की दुकान पर बिक रही पानी की बोतल में निकला कीड़ा, 5 रुपये की पानी बोतल में सेहत के साथ खिलवाड़! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल…

घटना की पुष्टि एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों ने की है। बताया जा रहा है कि गेट लॉक होने की वजह एक “टेक्निकल ग्लिच” थी, जिसे काबू में लेने में समय लग गया। हालांकि, घटना के बाद यात्रियों से क्षमा याचना करते हुए इंडिगो ने पूरे मामले की जांच की बात कही है। (Indigo Flight Gate Lock)

यह भी पढ़ें :- Border Strike : नक्सल ऑपरेशन में बड़ी जीत: सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत 3 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी…

फिलहाल इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांच को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब फ्लाइट में कई VIP मौजूद थे। घटना के बाद यात्रियों ने भी एयरलाइन से अधिक सतर्कता और बेहतर टेक्निकल बैकअप की मांग की है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खामी से मचा हड़कंप, पूर्व मुख्यमंत्री, Indigo Flight Gate Lock : रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ी घटना सामने आई जब दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट का दरवाजा तकनीकी खराबी के चलते लॉक हो गया। यह फ्लाइट दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पर लैंड की थी, लेकिन उतरने के लिए जैसे ही यात्री गेट की ओर बढ़े, तो वह नहीं खुला। यह स्थिति करीब 40 मिनट तक बनी रही, जिससे फ्लाइट में मौजूद यात्रियों में बेचैनी और तनाव का माहौल बन गया। (Indigo Flight Gate Lock) इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कुरुद विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे भी सफर कर रहे थे। इन सभी प्रमुख हस्तियों के साथ अन्य आम यात्री भी विमान में फंसे रहे। गेट लॉक होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर इंडिगो की टेक्निकल टीम को अलर्ट किया गया। तत्काल इंजीनियरिंग स्टाफ मौके पर पहुंचा और विमान के गेट को मैन्युअल सिस्टम के माध्यम से खोलने की कोशिश शुरू हुई। (Indigo Flight Gate Lock) यह भी पढ़ें :- convoy chaos : बड़ा सड़क हादसा: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले की 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, पूर्व विधायक समेत 4 घायल… Indigo Flight Gate Lock : इंडिगो फ्लाइट करीब 40 मिनट तक मशक्कत के बाद आखिरकार तकनीकी टीम ने विमान का गेट खोल दिया और सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल सके। इस दौरान न तो कोई घायल हुआ और न ही किसी प्रकार की अफरातफरी की सूचना सामने आई, लेकिन लंबे समय तक बंद गेट के कारण यात्रियों में घबराहट जरूर देखी गई। (Indigo Flight Gate Lock) यह भी पढ़ें :- Contaminated bottled water : नाश्ते की दुकान पर बिक रही पानी की बोतल में निकला कीड़ा, 5 रुपये की पानी बोतल में सेहत के साथ खिलवाड़! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल… घटना की पुष्टि एयरपोर्ट प्रबंधन और इंडिगो एयरलाइंस के सूत्रों ने की है। बताया जा रहा है कि गेट लॉक होने की वजह एक "टेक्निकल ग्लिच" थी, जिसे काबू में लेने में समय लग गया। हालांकि, घटना के बाद यात्रियों से क्षमा याचना करते हुए इंडिगो ने पूरे मामले की जांच की बात कही है। (Indigo Flight Gate Lock) यह भी पढ़ें :- Border Strike : नक्सल ऑपरेशन में बड़ी जीत: सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत 3 नक्सली ढेर, फायरिंग जारी… फिलहाल इस मामले ने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांच को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर तब जब फ्लाइट में कई VIP मौजूद थे। घटना के बाद यात्रियों ने भी एयरलाइन से अधिक सतर्कता और बेहतर टेक्निकल बैकअप की मांग की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और DGCA को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। आगे की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जाएगी।