Wednesday, February 11, 2026
HomeअपराधVIDEO: सिटी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़त... 20 से ज्यादा यात्री...

VIDEO: सिटी बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़त… 20 से ज्यादा यात्री घायल… ड्राइवर की हालत गंभीर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर-खरोरा रोड में सिटी बस और ट्रक की जबदस्त भिड़त हुई है। हादसे में 20 ज्यादा लोग घायल हुए है। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की सारी सीटें भी उखाड़ गई। वहीं बस में सवार कई यात्रियों के सिर से खून भी बहा।और जिससे बस के जगह जगह पर खून फैल गया है। दोनों वाहन के ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को मेकाहारा भेजा गया है। इस हादसे में फ़िलहाल मौत की खबर नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। जहां इलाज चल रहा है।

रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी बस

एक्सीडेंट को लेकर विधानसभा पुलिस ने बताया कि, बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी। तभी तेज रफ़्तार ट्रक सामने से आ रहा था। 10 बजे के करीब सेमरिया गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार बस चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। फिर बस सीधे जाकर ट्रक से भिड़ गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।।

20 से ज्यादा लोग घायल

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे, जिनमें से कई महिलाएं भी थीं। एक्सीडेंट में करीब 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 6 से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को पास के ही सेमरिया के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही

विधानसभा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने एक्सीडेंट के बाद सभी घायलों को मेडिकल टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाया है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। इस मामले में आगे की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, बस ड्राइवर मौके से फरार

एक्सीडेंट के बाद ट्रक का ड्राइवर के सिर और शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर और कंडक्टर फिलहाल मौके से फरार हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ड्राइवर ही तेज रफ्तार में चला रहा था। जिस वजह से हादसा हुआ।

हादसे के बाद लगी लंबी कतार

बस और ट्रक की टक्कर से दोनों गाड़ियां सड़क के बीच में क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक्सीडेंट के बाद आसपास के गांव के लोग भी घटनास्थल पर घायलों की मदद में जुट गए। जिससे रायपुर से खरोरा रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हालांकि पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रक दोनों को साइड कराकर जाम क्लियर करवाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts