Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधघरेलू विवाद का खौफनाक अंजाम: कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या कर...

घरेलू विवाद का खौफनाक अंजाम: कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार…

छत्तीसगढ़: बालोद जिले में पति ने पत्नी की हत्या कर फरार, पुलिस जांच में जुटी/

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सांगली गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंवर चौकी के सांगली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फरार हो गया। यह वारदात आज सुबह करीब 5 बजे की है।

मृतका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है, जबकि आरोपी पति की पहचान केवल साहू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने महिला को लहूलुहान हालत में पाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर लिया। आरोपी पति की तलाश जारी है। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस वारदात के पीछे की वजह सामने आ पाएगी।

इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts