Tuesday, June 17, 2025
Homeअपराधमायके जाने के लिए निकली डॉक्टर की लाश बाबजी कॉलोनी में लटकी...

मायके जाने के लिए निकली डॉक्टर की लाश बाबजी कॉलोनी में लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। बिलासपुर के जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे सरकंडा क्षेत्र अशोक नगर में निवास करती थी। रविवार की शाम अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद दूसरे दिन सुबह उनकी लाश फंदे पर झूलती मिली। डॉक्टर पति और उसके दोस्त ने शव को फंदे से उतारा कर पास ने निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। उनके आत्महत्या के कारणों अब तक पता नहीं चल सका है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी अनुसार, कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाली डॉक्टर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। वे साल 2018 में उनकी दोस्ती हॉस्पिटल के ही पदस्थ डॉक्टर अनिकेत कौशिक से हुई। जिसके बाद दोनों ने साल 2019 में लव मैरिज शादी कर लिया। कुछ दिन बाद दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से उनकी हिंदू रीति रिवाज से शादी की। शादी में बाद सरकंडा क्षेत्र अशोक नगर में रहते थे।

मायके जाने निकली हुई पूजा की लाश बाबजी कॉलोनी में मिली –

सोमवार की सुबह डॉक्टर पूजा चौरसिया की लाश बाबजी कालोनी के मकान में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस की पुछताछ में पति अनिकेत ने बताया कि रविवार की शाम वह काम में चला गया था। इसी बीच उनकी धर्मपत्नी पूजा मायके जाने के लिए निकल गई। वह रात में घर जब नहीं लौटी तब अनिकेत अपने दोस्त के साथ बापजी कॉलोनी गया। तक देखा की दरवाजा बंद मिला। उसके बाद वे लोग दरवाजा तोड़कर देखा तब पूजा फंदे में झूल रही थी। वे पूजा को फंदे से नीचे उतारकर महादेव अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया। पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts

बिलासपुर। बिलासपुर के जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत महिला डॉक्टर पूजा चौरसिया ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वे सरकंडा क्षेत्र अशोक नगर में निवास करती थी। रविवार की शाम अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद दूसरे दिन सुबह उनकी लाश फंदे पर झूलती मिली। डॉक्टर पति और उसके दोस्त ने शव को फंदे से उतारा कर पास ने निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। उनके आत्महत्या के कारणों अब तक पता नहीं चल सका है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाली डॉक्टर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थी। वे साल 2018 में उनकी दोस्ती हॉस्पिटल के ही पदस्थ डॉक्टर अनिकेत कौशिक से हुई। जिसके बाद दोनों ने साल 2019 में लव मैरिज शादी कर लिया। कुछ दिन बाद दोनों ने परिवार वालों की मर्जी से उनकी हिंदू रीति रिवाज से शादी की। शादी में बाद सरकंडा क्षेत्र अशोक नगर में रहते थे। मायके जाने निकली हुई पूजा की लाश बाबजी कॉलोनी में मिली - सोमवार की सुबह डॉक्टर पूजा चौरसिया की लाश बाबजी कालोनी के मकान में फंदे पर लटकी मिली। पुलिस की पुछताछ में पति अनिकेत ने बताया कि रविवार की शाम वह काम में चला गया था। इसी बीच उनकी धर्मपत्नी पूजा मायके जाने के लिए निकल गई। वह रात में घर जब नहीं लौटी तब अनिकेत अपने दोस्त के साथ बापजी कॉलोनी गया। तक देखा की दरवाजा बंद मिला। उसके बाद वे लोग दरवाजा तोड़कर देखा तब पूजा फंदे में झूल रही थी। वे पूजा को फंदे से नीचे उतारकर महादेव अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया। पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुटी है।