Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतालाब में मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता, इलाके...

तालाब में मिली युवक की लाश, दो दिन से था लापता, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र के डिपूपारा तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरता हुआ शव देखकर तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान डिपूपारा निवासी रिज़वान के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दो दिन पहले ही तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी। अचानक शव मिलने की खबर से परिवारजन मौके पर पहुंचे और माहौल बेहद गमगीन हो गया।

पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। तालाब की स्थिति और शव की हालत को देखते हुए पुलिस किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रही है।

अधिकारी कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मामला आत्महत्या, दुर्घटना, या संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की हर एंगल से जांच जारी है। आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि रिज़वान के आखिरी मूवमेंट का पता लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है कि क्या किसी ने उसे तालाब के आसपास देखा था या किसी तरह की संदिग्ध हरकत पर ध्यान गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में हर छोटी-बड़ी कड़ी को जोड़ा जा रहा है और जैसे ही कोई नया अपडेट सामने आएगा, जानकारी साझा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts