Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधतालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, चेहरे पर मास्क,...

तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली युवती की लाश, चेहरे पर मास्क, सुसाइड या मर्डर? जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरैय्या तालाब के पास एक युवती की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने तालाब के पास पेड़ से लटकी युवती की लाश देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि युवती के चेहरे पर मास्क लगा हुआ था और उसने स्कार्फ का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। युवती की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts