Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधहोली खेलने निकले युवक की खेत में औंधे मुंह मिली लाश, रातभर...

होली खेलने निकले युवक की खेत में औंधे मुंह मिली लाश, रातभर गायब रहा युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका! जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले मस्तूरी थाना क्षेत्र के सेमहर पारा गांव में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राहुल कुर्रे (25), ग्राम हिर्री निवासी के रूप में हुई है।

मृतक राहुल
                     मृतक राहुल

खेत में औंधे मुंह मिली लाश

ग्रामीणों ने राहुल की लाश खेत में औंधे मुंह पड़ी देखी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।

होली खेलने के बाद नहीं लौटा था घर

परिजनों के अनुसार, राहुल शुक्रवार को होली खेलने के लिए निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया। सुबह ग्रामीणों ने उसकी लाश खेत में देखी और पुलिस को सूचना दी।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल के माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं, जबकि वह दादा-दादी के साथ गांव में रहता था। परिवार ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस हर संभव एंगल से जांच कर रही है और गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले का जल्द खुलासा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts