Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधरपटा पुल के नीचे नदी में मिला बुजुर्ग का लाश, इलाके में...

रपटा पुल के नीचे नदी में मिला बुजुर्ग का लाश, इलाके में मचा हड़कंप, शराब के नशे में गिरने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रपटा पुल के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक बुजुर्ग व्यक्ति की लाश नदी में तैरती हुई दिखाई दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक बुजुर्ग व्यक्ति शराब के नशे में था और नदी के किनारे-किनारे पैदल चल रहा था। चलते समय उसका पैर फिसल गया और वह पुल से नीचे नदी में जा गिरा। गिरने की वजह से उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी में पानी का स्तर अधिक होने के कारण वे असफल रहे। बाद में स्थानीय मछुआरों और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आस-पास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है ताकि बुजुर्ग की पहचान स्थापित की जा सके।

फिलहाल पुलिस का मानना है कि, यह हादसा नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से हुआ होगा। हालांकि, सटीक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि देर रात या नशे की हालत में नदी किनारे चलना कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts