Saturday, February 14, 2026
HomeअपराधCGMSC के SDO की कार में संदिग्ध हालत में मिली लाश, मचा...

CGMSC के SDO की कार में संदिग्ध हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप, कार के अंदर शराब की बोतल और चखना बरामद, मौत से पहले क्या हुआ था? पुलिस जांच में जुटी…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत से हड़कंप मच गया है। CGMSC में एसडीओ पद पर पदस्थ शोभाराम देवहारी (43) का शव उनकी कार में मिला है। पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शोभाराम देवहारी मूल रूप से बालोद जिले के निवासी थे और वर्तमान में जगदलपुर के कुशवाहा भवन, माड़िया चौक के पास रह रहे थे। शनिवार सुबह 14 फरवरी को उनका शव घर से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम के पास खड़ी कार में पाया गया।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति को बेसुध हालत में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जांच में कार के भीतर शराब की बोतल और चखना बरामद हुआ है। हालांकि, मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि 13 फरवरी की रात उन्होंने कार में बैठकर शराब का सेवन किया हो।

बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत हार्ट अटैक से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts