Thursday, February 26, 2026
Homeअन्य खबरेजनहित, विकास और सुशासन का रोडमैप है 2026-27 का बजट, युवाओं और...

जनहित, विकास और सुशासन का रोडमैप है 2026-27 का बजट, युवाओं और किसानों के भविष्य को देगा नई दिशा: त्रिदेव रजक…

बिलासपुर। पश्चिम मंडल बेलतरा विधानसभा के महामंत्री त्रिदेव रजक ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण, विकास और सुशासन को समर्पित ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश को समावेशी विकास की राह पर आगे बढ़ाने वाला है और अधोसंरचना विस्तार, निवेश को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है।

त्रिदेव रजक ने कहा कि विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य को केंद्र में रखते हुए राज्य सरकार ने किसानों, गरीब वर्ग, युवाओं, मातृशक्ति और आदिवासी समाज के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं में व्यापक प्रावधान किए हैं। युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आर्थिक सहयोग देने वाली ‘उड़ान’, ‘शिखर’ और ‘मंजिल’ जैसी योजनाएं बेहद सराहनीय कदम हैं।

उन्होंने बताया कि बजट में शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, खाद्य आपूर्ति, लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के संतुलित और सतत विकास को दर्शाता है। साथ ही जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सड़क योजना और फसल बीमा योजना को और अधिक सशक्त बनाए जाने से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

भाजयुमो महामंत्री त्रिदेव रजक ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर बनाने और हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts