Wednesday, February 11, 2026
Homeअपराधकर्ज का बोझ बना काल: पति ने पत्नी को मारा डाला, बेटियों...

कर्ज का बोझ बना काल: पति ने पत्नी को मारा डाला, बेटियों पर ब्लेड से हमला, फिर खुद को जहर खाकर खत्म करने की कोशिश…

छत्तीसगढ़: कर्ज के बोझ ने छीना सुकून, पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की कोशिश की/ 

शेयर बाजार में नुकसान बना वजह//

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और अपनी दो बेटियों पर भी जानलेवा हमला किया। आरोपी मनोज साहू ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मनोज शेयर बाजार में लाखों रुपये गंवा चुका था और कर्ज के दबाव से जूझ रहा था।

सुबह 4 बजे वारदात को दिया अंजाम

वारदात शुक्रवार रात के बाद हुई। मनोज साहू (42) ने सुबह 4 बजे अपनी पत्नी सतरूपा (40) पर ब्लेड और पत्थर से हमला किया। चीख सुनकर जब बेटियां परिधि (7) और काव्या (12) उठीं, तो उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में सतरूपा की मौके पर ही मौत हो गई।

खुद पर भी किया हमला, जहर खाया

हमले के बाद मनोज ने खुदकुशी की कोशिश की। उसने पहले ब्लेड से खुद को घायल किया, फिर जहर खा लिया। हालांकि, उसे और दोनों घायल बेटियों को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खून से लथपथ मिला घर

घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर का फर्श और बिस्तर खून से सना हुआ था। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया।

पुलिस कर रही है जांच

दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि कमरे को सील कर दिया गया है और घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है। आरोपी मनोज और घायल बेटियों के बयान इलाज के बाद लिए जाएंगे। पुलिस मामले को घरेलू कलह और आर्थिक दबाव से जोड़कर देख रही है।

कर्ज ने ली खुशहाल परिवार की जिंदगी

यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि आर्थिक दबाव और कर्ज कितनी बड़ी त्रासदी का कारण बन सकते हैं। इस मामले में पुलिस और प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि उचित कार्रवाई के साथ पीड़ितों की मदद की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Posts